शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- शहर में हथौड़ा चौराहे से रामलीला मैदान खिरनीबाग तक बुधवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। आयोजन रायन इंटरनेशनल स्कूल की ओर से पुलिस-प्रशासन और खेल विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कराया गया। निर्धारित मार्ग पर बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर खेल भावना का प्रदर्शन किया। मिनी मैराथन का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया और सिटी एसपी देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। सुबह तय समय पर प्रतिभागी हथौड़ा चौराहे पर एकत्र हुए, जहां से दौड़ शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान, खिरनीबाग पहुंची। मार्ग में पुलिस बल की तैनाती रही और यातायात को आंशिक रूप से डायवर्ट किया गया, जिससे दौड़ सुचारु रूप से संपन्न हो सके। दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों के अनुसार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.