सीवान, मई 1 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हथौड़ा चट्टी पर वृद्ध से मारपीट कर 20 हजार रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान हथौड़ा बउली टोला निवासी नूर अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

घटना का विवरण पुलिस के अनुसार, आंदर थाना क्षेत्र के मियां के भटकन निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद अली ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया था कि 22 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे वह सीवान से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हथौड़ा चट्टी पर रुकने के क्रम में एक बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी के सामने बाइक खड़ी कर उन्हें रोक लिया।

आरोपी की गिरफ्तारी इसके बाद आरोपी ने मुक्का-थप्पड़ से मारपीट कर उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए और मौक...