लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- होली पर शहर के बाजार पूरी तरह रंगीन हो उठे हैं। सोमवार को होलिका दहन हुआ और कल चार मार्च को रंग खेला जाएगा। त्योहार पर बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल दिखाई दे रही है। कपड़ा, फुटवियर, मिठाई और पिचकारी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के मेन रोड, खपरैल बाजार, सौजन्या बाजार सहित प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने होली को देखते हुए अपनी दुकानों को सजा दिया है। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर रंग-बिरंगे कुर्ते-पायजामे और टी-शर्ट की मांग बढ़ गई है, वहीं फुटवियर की दुकानों पर भी खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। शहर में सौजन्या चौक से जीजीआईसी तक रंग, गुलाल और पिचकारी की दर्जनों अस्थाई दुकानें सजी हैं। जहां तरह-तरह के मुखौटे, पिचकारियों से बाजार सज गए हैं। नमकीन और गुझिया की भी खूब बिक्री मिठाई और नाश्ते ...