जौनपुर, अगस्त 11 -- जौनपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति और रचनात्मक गतिविधियां कराई जा रही हैं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मड़ियाहूं के प्राथमिक विद्यालय हिनौती में बच्चों ने हथेलियों पर 'भारत', 'तिरंगा' और 'स्वतंत्रता' समेत देशभक्ति से जुड़े संदेश लिखे। बच्चों ने सामूहिक रूप से हथेलियां सामने कर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। उनकी प्रस्तुति विद्यालय में आकर्षण का केंद्र रही। खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा के मार्गदर्शन में हुई गतिविधि में शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना विकसित ...