गोपालगंज, मार्च 27 -- हथुआ,एक संवाददाता हथुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार को एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया। बताया जाता है कि मजदूरी करने आए एक परिवार की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। इस मामले में अपहृता की मां ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिला के थाना भोटा क्षेत्र अंतर्गत कोठा माखन गांव निवासी शोएब खान के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है। मां ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक उसकी बेटी को अपने साथ लेकर फरार हो गया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की तफ्तीश और लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...