गोपालगंज, जनवरी 23 -- हथुआ,एक संवाददाता वसंत पंचमी के अवसर पर हथुआ थाना क्षेत्र में कुल 130 जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा हुई। हथुआ के हथुआ बाजार,हथुआ गांव,सोहागपुर,मनीछापर,अटवां दुर्ग,महैचा,चैनपुर,सिंगहा,सेमराव आदि गांवों में विविध आयोजनों का दौर दिन भर चला। अलग-अलग स्कूलों में भी आयोजन कर वाग्देवी का पूजन कर उनसे विद्या का आशीर्वाद मांगा गया। इसके पूर्व सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन ने शांति समिति की बैठक कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,पूजा समिति सदस्य,सामाजिक कार्यकर्ता से पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.