गोपालगंज, मार्च 31 -- हथुआ,एक संवाददाता प्रखंड की मछागर लछीराम पंचायत में विकास योजनाओं में बड़े पैमाने पर सरकारी राशि के गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजेंद्र राम ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है। जांच प्रतिवेदन में तत्कालीन पंचायत सचिव सकलदेव प्रसाद,बसंत कुमार श्रीवास्तव,रामदेव प्रसाद तथा अंजलि इंटरप्राइजेज और आरके कंस्ट्रक्शन को जिम्मेदार ठहराया गया है। जांच में सामने आया है कि वर्ष 2017 से 2021 के बीच विभिन्न वित्त आयोगों की योजनाओं के लिए स्वीकृत 1 करोड़ 36 लाख 89 हजार 690 रुपये की राशि खर्च दिखा दी गई,जबकि धरातल पर कार्य नहीं कराया गया। यह मामला वर्तमान मुखिया राजन गुप्ता की शिकायत के बाद प्रकाश में आया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.