गोपालगंज, मार्च 16 -- हथुआ,एक संवाददाता । महावीर मंदिर हथुआ में रामनवमी पर्व को लेकर सोमवार को सोनू बाबा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 27 मार्च को होने वाले रामनवमी पर्व व शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा महावीर मंदिर हथुआ से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महावीर मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। बैठक में सोनू बाबा,सोनन चावला,प्रिंस उपाध्याय,मंटू मोदनवाल,दीपक रॉय,राशु पाण्डेय,भुलाई सिंह,उपेन्द्र शर्मा,प्रीतम सिंह,विकास सिंह,बिट्टू बारी,हरेश पटेल,मनीष सिंह,राजन पाण्डेय,विकास श्रीवास्तव,आदित्य श्रीवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.