गोपालगंज, फरवरी 28 -- हथुआ,एक संवाददाता थाने के नया गांव भेड़िहारी टोला में शनिवार की दोपहर एक युवक ने अपने घर के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण प्रेम प्रसंग में असफलता बताई गई है। युवक गांव के रिटायर्ड इलेक्ट्रीशियन बैजनाथ पाल का 22 वर्षीय पुत्र आदर्श पाल है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था। उससे छोटी दो बहने हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही हथुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...