गोपालगंज, सितम्बर 28 -- गोपालगंज। जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में रविवार की मध्य रात्रि महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान एक युवक के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी बसंत यादव के पुत्र हिमांशु यादव के रूप में हुई है। हिमांशु माता-पिता का इकलौता बेटा था और दो बहनों का इकलौता भाई था। चाकू के हमले में हिमांशु गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। अचानक हुई इस वारदात के बाद जुलूस में अफरातफरी और भगदड़ मच गई।

घायलों का इलाज आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल हिमांशु को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई। पुलिस...