गोपालगंज, अप्रैल 2 -- हथुआ,एक संवाददाता। बुधवार की शाम हथुआ नगर के एक वार्ड में नौ वर्षीया बच्ची के साथ एक चालीस वर्षीय शख्स ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार उर्फ चंडी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची और आरोपी का घर आमने-सामने है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्ची अपनी बड़ी मां के घर गई हुई थी। लौटने के दौरान आरोपित ने बच्ची को बहला फुसलाकर पास के एक सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। नाराज परिजनों ने आरोपी के घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। बाथरूम में छुपे आरोपी को पकड़ कर महिलाओं और आस पड़ोस के लोगों ने जमकर पिटाई की। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लोगों ने आरोपी को बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.