गोपालगंज, फरवरी 12 -- हथुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के मछागर गांव में बिजली कंपनी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी हथुआ न्यू के जेई राकेश कुमार ने दर्ज करायी है। जिसमें मछागर लछीराम गांव के राजेन्द्र प्रसाद पर 42251 रुपये,किशोर प्रसाद पर 14429 रुपये,रिजात अंसारी पर 28737रुपये,मोबिला खातून पर 22605 रुपये,शिबू पटेल पर 16696रुपये,रामचंद्र राय पर 69170रुपये,अंबेश सिंह पर 28737 रुपये,राजेन्द्र पासी पर 12307रुपये,अमरेश कुमार सिंह पर 17493 रुपये का जुर्माना लगाया है। जेई ने इन आरोपियों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...