गोपालगंज, सितम्बर 12 -- हथुआ,एक संवाददाता हथुआ थाना क्षेत्र के नया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता ने मारपीट का आरोप लगाकर शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थावे थाने के गजाधर टोला निवासी रामाज्ञा सिंह की पुत्री अंजली सिंह ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2025 को नया गांव निवासी सोनू सिंह से हुई थी। आरोप है कि 9 सितंबर को पति सोनू सिंह,सास किशोरी देवी,ससुर रविन्द्र सिंह व दयादिन गुड़िया देवी ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...