गोपालगंज, फरवरी 17 -- हथुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में बिजली कंपनी की टीम ने छापेमारी की। जिसमें अवैध रूप से बिजली उपभोग कर रहे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी हथुआ न्यू के जेई राकेश कुमार ने दर्ज करायी। जिसमें भरतपुरा गांव के विरेन्द्र राम पर 17339,मुकेश राम पर 5780 व मिर्जापुर गांव के वीरेन्द्र सिंह पर 40905 रुपये का जुर्माना लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...