गोपालगंज, मार्च 26 -- हथुआ,एक संवाददाता महावीर मंदिर हथुआ से शुक्रवार को की सुबह भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकलेगी। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया। कार्यकर्त्ता सोनू बाबा ने बताया कि शोभायात्रा महावीर मंदिर हथुआ से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महावीर मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। शोभायात्रा को लेकर सोनू बाबा,सोनन चावला,प्रिंस उपाध्याय,मंटू मदनवाल,दीपक रॉय,राशु पाण्डेय,भुलाई सिंह,उपेन्द्र शर्मा,प्रीतम सिंह, विकास सिंह,बिट्टू बारी,हरेश पटेल,मनीष सिंह,राजन पाण्डेय,विकास श्रीवास्तव,आदित्य श्रीवास्तव,रवि सिंह राठौड़,बिट्टू बिहारी,राजीव तिवारी आदि कार्यकर्ता लगे हुए हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.