छपरा, दिसम्बर 17 -- फोटो- 11- हथुआ महाराज से मिलकर हथुआ मार्केट के विकास को लेकर मुलाकात करने पहुंचीं विधायक छोटी कुमारी छपरा। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हथुआ मार्केट के समग्र विकास को लेकर विधायक छोटी कुमारी ने हथुआ महाराज से मुलाकात की। इस दौरान हथुआ मार्केट में ड्रेनेज व्यवस्था, कचरा निस्तारण, स्वच्छता, जलजमाव की समस्या तथा आधुनिक रूप से नए निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि हथुआ मार्केट छपरा की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां हजारों व्यापारी एवं आम नागरिक प्रतिदिन आते हैं। ऐसे में बाजार की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना और इसे आधुनिक स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर ...