हथुआ पहुंचे अनंत सिंह,समर्थकों ने किया स्वागत
गोपालगंज, मई 2 -- हथुआ, एक संवाददाता। मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह शनिवार शाम हथुआ पहुंचे। समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। गाड़ियों के काफिले के साथ वे मीरगंज होते हुए सेमराव गांव पहुंचे। रास्ते में विभिन्न जगहों पर समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। सेमराव गांव पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत हुआ और लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। श्री सिंह विधायक यहां गुड्डू राय व मुखिया पूजा राय के आवास पर आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। बताया गया कि वे रविवार को भी गांव में ही ठहरेंगे। विधायक के आगमन की सूचना पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे। अनंत सिंह ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आत्मीयता से मुलाकात की। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.