गोपालगंज, नवम्बर 29 -- हथुआ,एक संवाददाता नगर पंचायत के 22 वार्डो में कैंप लगाकर होल्डिंग टैक्स काटा जा रहा है। आवासीय मकान,दुकान, गोदाम आदि का टैक्स काटने की प्रकिया शुरू कर दी गयी है। वर्ष 2021 में गठित हथुआ नगर पंचायत अपने स्थापना के चार वर्ष बीत जाने के बाद होल्डिंग टैक्स काटने की प्रकिया शुरू की गयी है। होल्डिंग टैक्स काटने के लिए मकान का सर्वे एवं मापी किया जा रहा है। जिसके बाद टैक्स की वसूली की जा रही है। इसके अलावा मकानों पर होल्डिंग नम्बर भी लगाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग वार्डो में टैक्स वसूली के लिए टैक्स कर्मियों की नियुक्ति की गयी है। टैक्स वसूल रहे कर्मियों ने बताया कि फरवरी तक होल्डिंग टैक्स की वसूली वर्ष 2025 का किया जा रहा है। जबकि पिछले तीन वर्ष का टैक्स देने से लोग इनकार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.