हथुआ गोपालगंज के विधायक ने सपरिवार की बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना
देवघर, मई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि। पुरुषोत्तम मास चतुर्थी तिथि बुधवार को बिहार राज्य के हथुआ गोपालगंज विधायक सह पूर्व मंत्री राम सेवक सिंह सपरिवार बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। बाबा मंदिर पहुंचने के बाद हथुआ गोपालगंज के विधायक सह पूर्व मंत्री ने पत्नी, पुत्र डॉ. पप्पू कुमार सहित अन्य परिवारजनों के साथ बाबा वैद्यनाथ का विधि विधान से पूजन व जलाभिषेक किया। उन्होंने बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर बिहार एवं झारखंड के मंगल सुखद समृद्धि एवं शांति की कामना की। ज्ञात हो कि राम सेवक सिंह पूर्व में झारखंड जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। बाबा वैद्यनाथ के प्रति उनकी अगाध आस्था व झारखंड के प्रति गहरी संवेदना है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड प्रतिनिधि के रूप में बेनी माधव झा, सतीश दास एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कार्तिक कर्म्हे व निजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.