हथुआ कॉलेज के शिक्षकों ने काला फीता बांधकर किया विरोध, संशोधनों पर संवाद की मांग
गोपालगंज, अगस्त 5 -- हथुआ। बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में हथुआ स्थित गोपेश्वर महाविद्यालय के शिक्षकों ने बुधवार को काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने काला फीता बांधकर ही अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि उच्च शिक्षा से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण विधायी बदलाव से पहले शिक्षकों और अन्य हितधारकों से व्यापक विचार-विमर्श जरूरी है। उनका कहना था कि संवाद और सहमति के आधार पर लिए गए निर्णय ही उच्च शिक्षा की गुणवत्ता,संस्थागत स्वायत्तता और शैक्षणिक माहौल को मजबूत कर सकते हैं। विरोध में शामिल डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. विवेकानंद तिवारी, डॉ. अमित कुमार सुमन, डॉ. हीरामन, डॉ. विक्रांत कुमार, डॉ. विनोद कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.