गोपालगंज, जून 23 -- हथुआ। हथुआ अनुमंडल मुख्यालय के समीप स्थित मधवालाल बाबा की मजार पर मंगलवार को आयोजित उर्स मेले में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा सीवान, मोतिहारी, बेतिया समेत उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा की मजार पर नेयाज-फातिहा अदा की और चादरपोशी कर अमन, शांति एवं खुशहाली की दुआ मांगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, पेज 5 लीडउर्स मेले की मान्यता मान्यता है कि मधवालाल बाबा के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। इसी आस्था के कारण हर वर्ष मुहर्रम से तीन दिन पूर्व आयोजित होने वाला यह उर्स मेला दूर-दराज के लोगों के लिए श्रद्धा और विश्वास का केंद्र बन जाता है। मेले में हि...