गोपालगंज, अप्रैल 9 -- हथुआ,एक संवाददाता अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन ने बुधवार की देर शाम रामदुलारी कुंवर अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन चिकित्सक बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। जिनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई। निरीक्षण के क्रम में डॉ. मनीष कुमार,डॉ. प्रभात कुमार तथा डॉ. रंजन कुमार ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। इस पर एसडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रमेश राम ने अस्पताल की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि प्रसूति रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक के अभाव में मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। जबकि जिले के अन्य स्थानों पर महिला चिकित्सक पदस्थापित हैं। इस पर एसडीओ ने आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.