गोपालगंज, अप्रैल 16 -- हथुआ,एक संवाददाता हथुआ प्रखंड के सिंगहा गांव निवासी शिक्षक अमरेश नंदन मिश्रा और गृहिणी डॉ.माया मिश्रा की बेटी अनन्या मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 99.4 अंक प्राप्त कर सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिला टॉप किया है। अनन्या मिश्रा भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। उसकी सफलता पर घर में खुशी का माहौल है। अनन्या शुरू से ही पढाई में होनहार है। 2024 में उसने कक्षा आठ में देवरिया के जेके मित्तल एकेडेमी में प्रवेश लिया। कक्षा आठ व नौ में भी वह स्कूल की टॉपर रही है। परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए अनन्या ने रोज आठ से दस घंटे तक पढ़ाई की। यह भी पढ़ें- 99.4 फीसदी अंक पाकर अनन्या ने देवरिया जनपद टॉप किया स्कूल के अलावा उसने ऑनलाइन कोर्स भी ज्वाइन किया था। अनन्या ने अपनी सफलता का श्रेय दा...