गोपालगंज, मार्च 29 -- हथुआ,एक संवाददाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतई,हथुआ की छात्रा अंगूरी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में जिले में 7वीं रैंक हासिल की है। उसने 472 यानि 95% अंक प्राप्त किया है। प्रखंड के पेउली गांव निवासी संजय कुमार साह की प्रतिभावान पुत्री अंगुरी कुमारी की इस शानदार सफलता से पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रधानाध्यापक सुनील राम और गणित शिक्षक शशिभूषण भारती ने छात्रा अंगुरी कुमारी को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों ने कहा कि अंगुरी कुमारी की सफलता का श्रेय मुख्य रूप से उनकी स्वयं की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण को जाता है, साथ ही शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन को भी। शिक्षक शशिभूषण भारती ने विशेष रूप से अंगुरी की गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि नियमित अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.