गोपालगंज, अप्रैल 2 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार के लंबे समय से हड़ताल पर रहने के कारण डीएम पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर हथुआ के कानूनगो नागेंद्र कुमार ने बुधवार को फुलवरिया सीओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। कार्यालय कक्ष में बीडीओ पूजा कुमारी ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा। अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद नागेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हड़ताल अवधि तक अंचल का दायित्व सौंपा गया है, जिसका वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीओ के हड़ताल पर रहने के कारण आम लोगों को जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इससे जनसामान्य की परेशानी बढ़ गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.