गोपालगंज, मार्च 17 -- - फुलवरिया। एक संवाददाता हथुआ अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन ले रहे करीब 40 हजार लाभुकों के राशन कार्ड संदिग्ध पाए गए हैं। इन कार्डों के रद्द होने की संभावना जताई जा रही है। अनुमंडल प्रशासन ने ऐसे सभी लाभुकों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को फुलवरिया पहुंचे एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन ने बताया कि जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे लोग चिन्हित किए गए हैं, जो आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें चारपहिया वाहन रखने वाले, सरकारी नौकरी वाले परिवार, विदेश में काम करने वाले सदस्य तथा बड़े व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल हैं। प्रखंडवार सूची के अनुसार हथुआ में 9735, विजयीपुर में 5822, भोरे में 6201, कटेया में 5423, कटेया नगर पंचायत में 260, पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.