गुड़गांव, अप्रैल 10 -- पलवल(अजित कुमार)। ज्योतिबा फुले की जयंती पर शनिवार को हथीन में महिला शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे ब्लॉक मीटिंग हॉल में होगा। इसमें शिक्षा और महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। आयोजन हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जन चेतना ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षकों, खासकर महिला शिक्षकों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.