फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- पलवल ,संवाददाता। हथीन थाना अंतर्गत 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि 28 मार्च की रात करीब 12 बजे एक युवक उसकी बेटी को चुपके से उठाकर पड़ोस के खंडहर मकान में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका गला दबाया। इसके बाद उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी पत्नी को भनक लगी और वे खंडहर मकान में पहुंचीं। उसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता को बेहोशी की हालत पाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.