फरीदाबाद, जनवरी 6 -- पलवल। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा 94वें दिन हथीन विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा को गांव-गांव से व्यापक समर्थन मिला और लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और सामाजिक प्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत बहींन गांव की गऊशाला में गायों को चारा डालकर की गई। इसके बाद यात्रा आली, पावसर, कोट और उटावड़ से होते हुए मलाई गांव पहुंची। रात्रि विश्राम जाट धर्मशाला, पलवल में किया गया। आली गांव में किशनगंज से सांसद मोहम्मद जावेद भी यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दी गई मोहब्बत की दुकान की सोच आज पहले से अधिक जरूरी है। इसी भावना से प्रेरित होकर शुरू की गई सद्भाव यात्रा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.