हथीन-पलवल रोड पर जाम लगाया
फरीदाबाद, मई 28 -- पलवल, अजीत कुमार। पलवल-हथीन रोड स्थित दुर्गापुर गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गांव में पिछले कई दिनों से पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने हथीन रोड पर जाम लगाकर प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। कई मोहल्लों में बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान हैं। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बांका: पेयजल के लिए भूमिहारा गांव में लोगों ने किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन समस्या का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.