फिरोजाबाद, अप्रैल 13 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव बदनपुर करखा के एक युवक का हथियार के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अंकुल यादव नाम के सोशल अकाउंट से एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि युवक आगरा में अपनी बहन के साथ रहता है। वही पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसका हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो बनाने वाले पर कार्रवाई उन्होंने अभी आरोपी की गिरफ्तारी से इंकार कर दिया। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.