मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर/सरैया। समस्तीपुर कोर्ट हाजत से फरार 25 हजार के इनामी सरैया थाने के मुंगौली निवासी मनीष कुमार उर्फ मुंशी गिरोह के तीन शातिरों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की शाम बिहार एसटीएफ व जैतपुर पुलिस ने बिशंभरपुर चौर के पास छापेमारी कर तीनों को पकड़ा। तीनों शातिर हथियार के साथ एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। गिरफ्तार शातिरों में करजा थाने के बरौना गांव के वार्ड 10 निवासी अमरजीत कुमार, अंकित कुमार उर्फ विक्की व सरैया थाने के मुंगौली गांव का प्रिंस कुमार शामिल है। तलाशी के दौरान पिस्टल, दो कारतूस, दो बाइक, 180 पीस सीएफएल बल्ब व स्क्रैच कूपन बरामद हुआ है। गिरोह के सरगना मनीष कुमार उर्फ मुंशी को एसटीएफ की विशेष टीम ने 19 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसी की निशानदेही पर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है।तुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.