हथियार व बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
छपरा, अप्रैल 23 -- छपरा/ मशरक, हमारे संवाददाता l जिले के मशरक थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गंगौली की है, जहां एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। गश्ती के दौरान सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धनंजय कुमार, अमित कुमार व प्रमोद राम के रूप में हुई है। पूछताछ व तलाशी के दौरान पुलिस ने धनंजय कुमार के पास से एक अवैध पिस्टल बिना मैगजीन प्रमोद राम के पास से एक चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस पूछताछ में धनंजय कुमार ने बताया कि पिस्टल का मैगजीन और दो जिंदा कारतूस एक फरार अभियुक्त के पास हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.