खगडि़या, मई 3 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थानान्तर्गतबलहा-सैदपुर के पास मानसी पुलिस ने एक बदमाश को हथियार और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना बीते रात करीब 8:30 बजे एसएच-95 किनारे पेट्रोल पंप बलहा सैदपुर के समीप एक पीड़ित के साथ मारपीट कर फायरिंग करने का प्रयास किया, लेकिन फायरिंग नहीं हुई। उसके बाद अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। वही पीड़ित आदित्य आनंद ने बताया कि वह अपने स्टाफ और भाई महानंद यादव के साथ हिसाब-किताब कर रहा था। इसी दौरान चौथम थाना क्षेत्र के सहोरवा गांव के अखिलेश यादव समेत 4-5 अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल बदमाशों ने मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाशों ...