देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के आस्था नगर, वार्ड संख्या-17 में बुधवार देर शाम दबंगों ने आर्म्स से लैस होकर घर घुसकर लोगों पर हमला कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग भी की गयी। बदमाशों ने पत्थरबाजी भी कर महिला समेत घर के कई सदस्यों को जख्मी कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना में लिखित शिकायत देकर नामजद आरोपियों समेत 30 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मुकेश कुमार चौधरी द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि 8 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे पांच युवक अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचे। सभी ने पहले गाली-ग्लौज की और फिर लाठी, डंडा और लोहे के रॉड व हथियार के साथ जबरन घर घुस गए। आरोप है कि दरवाजा खोलते ही मुकेश चौधरी के पुत्र अविनाय कुमार पर हमला कर दिया गया। राजन लाल ने रॉड से सिर और पैर पर वार...