आरा, मार्च 5 -- आरा, हि.सं.। नवादा थाने की पुलिस ने पिस्टल लहराने और इलाके में दबदबा बनाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह थाना क्षेत्र के चंदवा पासवान चंदवा चौक निवासी धनु प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है। उसे सोमवार को पासवान चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से यह प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि नवादा थाना क्षेत्र इलाके में एक युवक हथियार लहराकर इलाके में दबदबा बनाने का प्रयास कर रहा है। सूचना के सत्यापन बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को धर दबोचा। उसके पास एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार और कारतूस के बारे में पूछताछ और प्राथमिकी दर्ज करने के उसे जेल भेज दिया गया...