मोतिहारी, मई 22 -- तुरकौलिया।सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में तुरकौलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जयसिंहपुर करमवा गांव में छापेमारी के दौरान की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान जयसिंहपुर करमवा निवासी हरदेव यादव के पुत्र चुनचुन कुमार उर्फ बली कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से वह टॉय गन भी बरामद की है, जिसे लेकर वह वीडियो में हथियार लहराता हुआ दिखाई दे रहा था। मामले की जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह हथियार के साथ नजर आ रहा था। यह भी पढ़ें- थाना सदर बाजार से बाइक पर निकले युवक की रील वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। वायरल वीडिय...