मधेपुरा, फरवरी 5 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के इटहरी गहुमनी एक युवक को हथियार लहराने के मामले में गिरफ्तार कर हथियार और दो कारतूस बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को एसआई अशोक कुमार दुबे ने एक युवक द्वारा हथियार लहराने का वीडियो दिखाया गया। युवक की पहचान इटहरी वार्ड छह निवासी अंजेश कुमार के रूप में की गयी। स्थानीय चौकीदार से नाम पता का सत्यापन कराया गया। इसके बाद अंजेश कुमार को उसके घर से थाना लाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर अंजेश कुमार ने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो उसका ही है। उसकी निशानदेही पर घर से कट्टा और दो कारतूस बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.