हथियार लहराने के मामले में गिरफ्तार आरोपित को जेल
मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हथियार लहराने के मामले में गिरफ्तार विशाल कुमार से पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले मिठनपुरा थाने की पुलिस ने शनिवार शाम छापेमारी कर उसे बेला रोड से गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस के बयान आरोपित के खिलाफ मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है पकड़े गए आरोपित का हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला सामने आने के बाद वीडियो की जांच कर पुलिस ने आरोपित की पहचान कर कार्रवाई की। हालांकि, वीडियो में दिख रहा हथियार पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है। यह भी पढ़ें- हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल के बाद शातिर धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.