भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता हथियार लहराते हुए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी करण कुमार और मिथिलेश कुमार हबीबपुर थाना क्षेत्र के अम्बे रोड हटिया के रहने वाले हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रमोद कुमार ने कार्रवाई के लिए एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह की निगरानी और डीएसपी सिटी -2 राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। वीडियो का सत्यापन और आरोपियों की पहचान के बाद कार्रवाई की गई। आरोपियों के विरुद्ध केस भी दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस छापेमारी कर रही है।वीडियो में छह आरोपी दिख रहे, पूछ रहा, कितनी गोली है तेरे पाससोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.