मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुशहरी। थाना क्षेत्र तरौरा बंगड़ी पुल के समीप गुरुवार की रात बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर युवक की बाइक लूट ली। रोहुआ निवासी राहुल पासवान ने शुक्रवार को मुशहरी थाना में आवेदन दिया है। बताया कि वह मिट्टी ठेकेदार का ट्रैक्टर चलाते हैं। बहन के घर से रात में घर लौट रहा था। इसी दौरान तरौरा बंगड़ी पुल के पास पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उसकी बाइक लूट ली। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...