मोतिहारी, मार्च 26 -- हरसिद्धि, निसं/एसं। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया फरजाना खातून के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामदगी के चर्चित मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। इस मामले में केन्द्रीय कारा में बंद कुख्यात अपराधी कमरुद्दीन मियां उर्फ ढोलकवा के शागिर्द बबलू मियां को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बलही गांव निवासी बबलू मियां के रूप में हुई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि बबलू मियां को जख्मी हालत में हिरासत में लिया गया है और फिलहाल उसका इलाज पुलिस निगरानी में छतौनी के एक निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और हथियारों के ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.