बिहारशरीफ, मार्च 5 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार के जहानाबाद रोड में गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। हथियार दिखाकर महिला को बंधक बना लिया और लाखों के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गये। गृहस्वामी मृत्युंजय कुमार ने पुलिस से घटना की शिकायत की है। सूचना पाकर पुलिस मामले की छानबीन के लिए पहुंची थी। उनकी पत्नी अविनाश कौर ने बताया कि पति खेत में काम करने गये थे। वे घर में अकेली थी। तभी बदमाश घर में घुस गये। हथियार भिड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी व बक्से से जेवर व नकदी लूट ली। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.