हथियार तस्करी में युवक गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
मेरठ, अप्रैल 28 -- मवाना पुलिस ने चेकिंग में हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पिस्टल और तमंचे बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पूर्व में भी कई लोगों को तमंचे सप्लाई किए थे। वहीं, सूत्रों की मानें तो आरोपी ने मवाना के युवक से तमंचे का सौदा किया था। 200 रुपये कम करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद खरीदार ने ही मुखबिरी कर दी। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान इंचौली के बिसौला गांव निवासी मुजम्मिल पुत्र मूसा को सोमवार देर रात पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि आरोपी हथियार बेचने के लिए मवाना आया था। आरोपी की निशानदेही पर बिसौला गांव में आरोपी के घर पर दबिश दी गई। यहां से 32 बोर की पिस्टल और कारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.