हथियार तस्करी के मुख्य आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
फरीदाबाद, मई 21 -- पलवल, सरसमल। क्राइम ब्रांच होडल ने वर्ष 2025 के अवैध हथियार तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी डेविस उर्फ दुर्गेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हथियार तस्करी का मुख्य स्रोत था। पुलिस ने बताया कि सितंबर 2025 में एनएच-19 पर नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर प्लेट स्कॉर्पियो से चार देसी कट्टे और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। गिरफ्तार आरोपी गौरव ने पूछताछ में हथियार डेविस से खरीदने की बात कबूली थी। जांच के बाद पुलिस ने डेविस को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले से भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। यह भी पढ़ें- कुख्यात हथियार तस्कर राजू राय गुर्गे के साथ गिरफ्तार यह भी पढ़ें- मिनी गन फैक्ट्री संचालक परवेज के चार साथी की तलाश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.