हथियार तस्करी का मास्टरमाइंड है पीरपैंती का सुनील, तलाश में हो रही छापेमारी
भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र में उल्टा पुल के पास से गिरफ्तार किए हथियार तस्कर गिरोह का मास्टरमाइंड पीरपैंती का सुनील मंडल है। एसटीएफ और भागलपुर पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। बुधवार को उल्टा पुल के नीचे से पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से हबीबपुर सतघरा के सुबोध मंडल और पीरपैंती के टोपरा टोला के अमित तिवारी को दो कट्टा और सौ राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों सुबोध और अमित तिवारी ने पुलिस को बताया है कि पीरपैंती के सुनील मंडल से कट्टा और गोली लाकर वे दोनों बेचते हैं। कोतवाली थाना में पदस्थापित एसआई विक्की कुमार के बयान पर इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.