हथियार-ड्रग्स समेत 151 अपराधी गिरफ्तार
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, का.सं.। पूर्वी जिले में स्ट्रीट क्राइम, अवैध हथियार, मादक पदार्थों और जुए जैसी आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चार दिवसीय ऑपरेशन आघात चलाया गया। 17 से 20 अगस्त तक चले इस अभियान में 151 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गश्त और तकनीकी निगरानी की मदद से कार्रवाई करते हुए 29 अपराधियों को दो पिस्टल, चार तमंचे, 11 कारतूस व 21 चाकू के साथ दबोचा। चोरी के 27 दोपहिया बरामद किए। लूट, स्नैचिंग और सेंधमारी के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही चार नशा तस्करों को गिरफ्तार करके 1.199 किलोग्राम चरस और 532 ग्राम गांजा बरामद किया गया। 20 शराब तस्करों को 501 पव्वे और 1,870 अवैध शराब की बोतलों समेत दबोचा गया। 63 जुआरियों को 23,131 नकद समेत पकड़ा गया।134 चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.