पटना, फरवरी 26 -- राज्य में नवनियुक्त बिहार पुलिस के करीब 22 हजार सिपाही अप्रैल तक हथियार चलाने में पारंगत होंगे। उनको छोटे-बड़े सभी हथियारों से लक्ष्याभ्यास कराया जाएगा। गुरुवार को एडीजी (प्रशिक्षण) संजय कुमार सिंह ने राज्य भर के प्रशिक्षण केन्द्रों में चल रहे इन सिपाहियों के प्रशिक्षण से संबंधित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में प्रशिक्षण की गुणवत्ता और इससे संबंधित आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में बताया कि जिला पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की विभिन्न वाहिनियों में नवनियुक्त 22 हजार सिपाहियों का बुनियादी प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 से शुरू है। इस दौरान इन प्रशिक्षुओं को अनुशासन के दायरे में रखते हुए नैतिक रूप से सबल बनाने पर काम किया जा रहा है। इनके प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विशेष ध्यान देने का न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.