भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर। हबीबपुर पुलिस ने दो युवक को हथियार खरीदने के आरोप में पकड़ा है। उनके पास से एक पिस्टल समेत एक मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बीते गुरुवार की शाम दोनों को पकड़ा गया था। शुक्रवार को दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार नवगछिया के खरीक बाजार और दिलखुश कुमार उस्मानपुर का रहने वाला है। दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर हबीबपुर स्थित नबिया तालाब के पास से पकड़ा गया। हबीबपुर थानेदार सफदर अली ने बताया कि दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अग्रेतर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...