हथियार के साथ सोशल मिडिया पर वीडियो डालने वाला गिरफ्तार
बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डालना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने बालमत बिगहा गांव निवासी जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में कट्टा लेकर नर्तकियों के साथ डांस करता दिख रहा है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसका आपराधिक इतिहास भी पाया गया। छापेमारी टीम में रामानुज सिंह, शफिउल्लाह अंसारी, रंजन कुमार चौधरी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.